For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन 5 वजहों से मनीष पांडे को टीम इंडिया में मिली युवी की जगह

मुंबई। टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा और युवराज सिंह टूर्नामेंट से बाहर हो गये और उनकी जगह पर मनीष पांडे को टीम में जगह दी गयी है। मनीष पांडे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के खिलाफ जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। इस मैच में उन्होंने अकेले ही टीम को जीत की राह दिखायी थी।

WT20 का दूसरा सेमीफाइनल आज- गेल बिगाड़ सकते हैं खेल

हालांकि उन्होंने सिर्फ 4 वनडे इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं और आखिरी मैच में खेली गयी अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया था। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि अगर उन्हें टीम में खेलने का मौका मिलता है तो वह क्या कल कर सकते हैं।
मनीष पांडे ने सिर्फ चार वनडे इंटरनेशनल मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी दिखायी है और इन मैचों में उनका औसत 90.50 का है। इन चार मैचों में से एक में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जमाया है। आइये डालने उन पांच अहम वजहों पर नजर जिस वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

पहला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

सिडनी के मैदान पर मनीष ने नाबाद 104 रनो की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया थी और इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था।

आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

मनीष पांडे ने रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेलते हुए वर्ष 2009 में शतक जमाया था और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

कोलकाता नाइड राइडर्स के लिए निभा चुके हैं अहम भूमिका

कोलकाता नाइड राइडर्स के लिए निभा चुके हैं अहम भूमिका

वर्ष 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 94 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

पहले ही वनडे में जड़ा था अर्धशतक

पहले ही वनडे में जड़ा था अर्धशतक

14 जुलाई 2015 को अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय वनडे में मनीष पांडे ने शानदार 71 रन की पारी खेली थी।

रणजी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए मिल चुका है खिताब

रणजी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए मिल चुका है खिताब

वर्ष 2009-10 में मनीष पांडे को रणजी क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+