5 वजहें जिसके चलते टीम इंडिया को पर्थ के बाद ब्रिस्बेन में मिली हार
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर से टीम इंडिया ने घुटने टेक दिये। टीम इंडिया ने कंगारुओं के सामने 309 रन का लक्ष्य रखा लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी मुश्किल के इस लक्ष्य एक ओवर पहले ही 3 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया। ब्रिस्बेन वनडे में जो खास बात रही वह यह है कि पर्थ की ही तर्ज पर टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन में हार का सामना किया।
टीम इंडिया ने लगभग वहीं सारी गलतियां दोहरायी जो उन्होंने पर्थ के मैदान पर की थी। आइये डालते हैं उन वजहों पर जिनके चलते टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

स्लाॉग ओवर में टीम इंडिया नहीं कर पायी स्कोर
टीम इंडिया के बल्लेबाज 40 से 50 ओवर के बीच एक बार फिर से रन बटोरने में विफल रहे।

20 से 40 ओवर के बीच में धीमी बल्लेबाजी
बीच के ओवरों में एक बार फिर से टीम इंडिया ने धीमी बल्लेबाजी की जिसके चलते तकरीबन 30-40 रन का नुकसान टीम इंडिया को उठाना पड़ा।

खराब फील्डिंग
एक के बाद एक खराब फील्डिंग के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा, इशांत शर्मा ने आसान कैच छोड़ा तो कई रन आउट के मौके भी टीम इंडिया ने गंवाये।

स्पिन गेंदबाज फिर से विफल रहे
इस मैच में भी टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाद विफल साबित हुए, अश्विन इस मैच में भी एक भी विकेट नहीं ले सके, जबकि जडेजा काफी महंगे साबित हुए और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला।

तेज गेंदबाज नही दिखा पाये कमाल
तेज गेंदबाजों में जिस तरह की वैरिएंश की उम्मीद थी वह दिखा पाने में बिल्कुल विफल रहे। तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने में विफल रहे। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों 19 अतिरिक्त रन दिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications