चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली के नाम हुए 5 बड़े रिकॉर्ड

By Ankur

मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाकर टीम इंडिया की जीत नींव रखी। इस मैच में कोहली ने दोहरा शतक लगाकर ना सिर्फ टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित किया बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए।

इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय का उच्चतम स्कोर

इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय का उच्चतम स्कोर

कोहली से पहले विनोद कांबली ने 224 रनो की पारी 1993 में खेली थी, लेकिन कोहली ने 235 रनों की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक रन

इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सर्वाधिक रन

सौरव गांगुली की अगुवाई में 2002 में राहुल द्रविड़ ने एक सीरीज में सर्वाधिक 602 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 115, 148, 217 रनों की पारी खेली थी जबकि विराट कोहली 640 रन बना चुके हैं, वहीं श्रंखला में एक टेस्ट मैच खेला जाना अभी बाकी है।

एक सत्र में तीन दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

एक सत्र में तीन दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी

कोहली ने अपना पहला दोहरा शतक सर विव रिचर्ड्स मैदान मैं लगाया जबकि दूसरा दोहरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में लगाया। लेकिन एक कैलैंडर इयर में तीन दोहरा शतक लगाकर उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टेस्ट में भारतीय कप्तान का सर्वाधिक स्कोर

टेस्ट में भारतीय कप्तान का सर्वाधिक स्कोर

कोहली से पहले कोहली से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था,उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 224 रन की पारी खेली थी। लेकिन इस बार कोहली ने धोनी को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

तीनों प्रारूप में 50 से अधिक का औसत

तीनों प्रारूप में 50 से अधिक का औसत

क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 50 से अधिक का औसत रखने वाले विराट कोहली एकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के लिए अभी एक और मौका है जब वह पांचवे टेस्ट मैच में अपने औसत को और बड़ा कर सकते हैं।

Story first published: Monday, December 12, 2016, 13:13 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+