टीम इंडिया-जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी-20 में बने 5 अहम रिकॉर्ड
हरारे। जिम्बाब्वे दौरे पर पहली हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 में जबरदस्त वापसी की। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। दूसरे टी-20 में भारत ने जिम्बाब्वे को ना सिर्फ 99 रन के स्कोर पर आउट किया बल्कि बिना कोई विकेट खोये इस लक्ष्य को हासिल करके मैच में अपना दबदबा मेजबान टीम को दिखाया।
आखिरी पड़ाव पर धोनी टीम इंडिया की युवा पीढ़ि को तराश रहे हैं
इस मैच में कई ऐसे अहम रिकॉर्ड बने जो काफी अहम हैं। इस मैच में 100 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने सिर्फ 14 ओवर में हासिल कर लिया। आईये डालते हैं उन पांच रिकॉर्ड पर जो इस मैच में बने

बरिंदर सरन ने लिये 4 विकेट
पहले टी-20 में चार विकेट लेने वाले बरिंदर सरन दूसरे गेंदबाज। इससे पहले प्रज्ञान ओझा के नाम यह रिकॉर्ड था। सरन ने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिये थे।

बुमराह ने झटके कैलेंडर इयर में सर्वाधिक विकेट
एक वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बुमराह एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये। उन्होंने ने 24 विकेट हासिल किये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आर अश्विन के नाम था। उन्होंने 21 विकेट लिये थे।

पहले टी-20 में अर्धशतक लगाने वाले 10वे भारतीय
मंदपी सिंह ने दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाया था और अब उन्होंने पहले टी-20 में अर्धशतक लगा ऐसा करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गये।

पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी
पहले विकेट के लिए मंदीप सिंह औऱ केएल राहुल ने 103 रन जोड़े जो दूसरा मौका है जब पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। इससे पहले 2007 में सहवाग व गंभीर ने 136 रन बनाये थे।

धोनी ने जीता 40वां मैच
कप्तान धोनी ने बतौर कप्तान खेले 69 मैचों में यह 40वीं जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications