
टी-20 में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज का सबसे तेज अर्धशतक
क्विंटन डी कॉक ने महज 21 गेंद पर पचासा मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाये।

टी-20 विश्वकप में सबसे बड़ा रन चेज
टी-20 विश्वकप के इतिहास में 230 रन का लक्ष्य चेज करना सबसे बड़ा कीर्तिमान है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

टी-20 विश्वकप में 200 रन से अधिक के स्कोर के बाद भी हार
टी-20 में पांच बार 200 से अधिक का स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने बनाया और तीन बार उसे हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्री के 236 रन के लक्ष्य को भी हासिल कर लिया था। टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका ने 4 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया और तीन बार हार का सामना करना पड़ा।

टी-20 विश्वकप में पहले छह ओवर में सर्वाधिक स्कोर
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पहले छह ओवर में 83 रन बनाये जबकि इंग्लैंड ने 89 रन बनाये। इससे पहले नीदरलैंड ने 91 और न्यूजीलैंड ने 90 रन बनाये थे।

टी-20 में आउट होने तक बनाया सर्वाधिक रन
टी-20 में किसी इनिंग में आउट होने से पहले हाशिम अमला ने 224 रन बनाये। पिछली तीन पारियों में उन्होंने 69 नाबाद, 97नाबाद और 58 इंग्लैंड के खिलाफ। यानि कुल 224 रन बनाने के बाद वो आउट हुए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम था, उन्होने 216 रन बनाये थे।


Click it and Unblock the Notifications