For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-श्रीलंका के खिलाफ मैच में ये 5 बातें बनी चर्चा की वजह

मीरपुर। श्रीलंका के खिलाफ भारत की एशिया कप में पांच विकेट से जीत ने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। मैच के हीरो विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन कोहली के साथ ही मैच में युवराज की भी काफी चर्चा हुई।

जबरदस्त टच में दिखे युवी

मैच में युवराज की शानदार धमाकेदार पारी की काफी चर्चा हुई। इस पारी में युवराज सिंह अपनी लय में दिखे और उन्होंने शानदार दो छक्के लगाकर लोगों को अपना पुराना अंदाज दिखाया।

गेंदबाजों की जबरदस्त गेंदबाजी जारी

मैच में आशीष नेहरा ने शानदार गेंदबाजी की और तीसरे ही ओवर में चांडीमल को पवेलियन पहुंचा दिया। जिसके बाद श्रीलंका के खिलाड़ी 50 रन की पार्टनरशिप नहीं कर पाये। पावर प्ले के दौरान बुमरा और नेहरा ने जबरदस्त गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों के आगे लंका की टीम को सिर्फ 138 रन का स्कोर ही कर सकी।

पांड्या की हैट्रिक पर नहीं है आधिकारिक

हार्दिक पांड्या ने पिछळे मैच में लगातार दो विकेट लिये थे। मोहम्मद शामी और मोहम्मद आमिर के विकेट के बाद अपने पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। ऐसे में तीन गेंद पर तीन विकेट लेने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि क्या पांड्या ने हैट्रिक हासिल की या नहीं। लेकिन पिछले मैच में पांड्या के ओवर की तीन गेंदे बची रह गयी थी जिसकी वजह से उन्हें हैट्रिक नहीं दिया गया है। नियमों के अनुसार तीनो विकेट एक ही मैच में लेना होता है।

खराब अंपायरिंग जारी

श्रीलंका के खिलाफ मैच में अंपायरों के फैसले पर भी काफी सवाल उठे। धोनी ने कहा कि अंपायर के माइकों की वजह से फैसलों पर फर्क पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंपायर अब सिर्फ एक कान से अंपायरिंग कर रही हैं जबकि दूसरे कान में हेडफोन लगा हुआ है। मैच के 19वें ओवर में थिसारा परेरा को पवेलियन भेजा जो कि विवादित रहा। यह गेंद वाइड बॉल थी और परेरा को धोनी ने स्ंटप किया था।

कोहली का जबरदस्त फॉर्म

इस मैच में भी विराट कोहली का जबरदस्त प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने महज 11 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने का बाद क्रीज पर आये और शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने रैना के साथ शानदार 54 रन की पार्टनरशिप की और युवराज सिंह के साथ जबरदस्त पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और टीम के लिए विजयी छक्का भी लगाया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+