पहले टी-20 में टीम इंडिया की जीत के बीच ये 5 मुद्दे रहे चर्चा में
एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया ने 37 रन से जीत दर्ज की थी। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जिस तरह से महज 3 गेदों में कप्तान धोनी 11 रन की पार खेली उसने टीम इंडिया के स्कोर को 200 रन के पास पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी। इस जीत के इतर पांच ऐसे तथ्यों के बारे में हम आपको रूबरू करायेंगे, जिसने इस मैच में टीम इंडिया की जीत को और भी खास बना दिया और ये पांच अहम वजहे इस मैच की चर्चा का विषय रहे।
कंगारू कप्तान बोले कोहली को रोकना बहुत मुश्किल

जसप्रीत बुमराह चौथे सबसे बेहतर खिलाड़ी
टी-20 मैच में पर्दारपण करने वाले बुमराह चौथे सबसे बेहतर खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होने सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे।

हार्दिक पांड्या
पहले ही टी-20 मैच में हार्दिक अलग पहचान छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट झटक अपनी काबिलियत का परिचय दिया।

स्पिन गेंदबाजों की जबरदस्त गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरकार स्पिन गेंदबाजों ने जबरदस्त छाप छोड़ी है। चार ओवर में जडेजा ने 21 रन देकर 2 विकेट और अश्विन ने 28 रन देकर 2 विकेट लिये। जिसने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

कोहली ने संभाली बल्लेबाजी की कमान
जब दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गये तो कोहली ने नाबाद रहते हुए शानदार 90 रन की पारी खेलती हुए टीम इंडिया की जीत की नींव रखी।

पुराने धुरंधरों को नहीं मिला किस्मत का साथ
ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट ने 4 ओवर में बिना विकेट के 45 रन खर्च किये, वहीं युवराज सिंह को बल्लेबाजी नहीं मिलने की वजह से अपनी छाप नहीं छोड़ सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications