For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई इंडियंस के 5 हीरो, जिन्होंने केकेआर के हाथों से छीन ली जीत

मुम्बई:आईपीएल 11 में रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां मुबंई ने केकेआर को 13 रनों से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। ईविन लुईस 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सूर्यकुमार यादव 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि अंत में हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जोकि केकेआर के लिए बड़ा स्कोर साबित हुआ।

सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली

सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली

मुंबई की पारी की शुरुआत करने क्रीज पर ईविन लुईस और सूर्य कुमार यादव उतरे। सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 59 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने 39 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की बदौलत 59 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही यादव आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर्स के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

लुईस ने बनाये 43 रन

लुईस ने बनाये 43 रन

28 गेंदों में 43 रन बनाकर लुईस आउट हुए। इन दोनों ने तेजी से रन बटोरे और केकेआर को बैकफुट पर ला दिया था।

हार्दिक पंड्या ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली

हार्दिक पंड्या ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली

हार्दिक पंड्या ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने 4 ओवरों में महज 19 रन देकर 2 विकेट भी लिये। पंड्या को मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार भी दिया गया।

क्रुनल ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया

क्रुनल ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया

इस मैच क्रुनल पंड्या ने रसेल का शानदार कैच पकड़कर केकेआर को बड़ा झटका दिया। पंड्या ब्रदर्स ने इस मैच में मुंबई को जिताने में बड़ा योगदान दिया। क्रुनल ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया।

बुमराह ने आंद्रे रसेल का बड़ा विकेट झटका

बुमराह ने आंद्रे रसेल का बड़ा विकेट झटका

जसप्रीत बुमराह ने अंतिम ओवर्स में जिस तरह केकेआर के बल्लेबाजों को बांधे रखा, वह शानदार था। अपने 4 ओवर के कोटे में बुमराह ने 34 रन देकर आंद्रे रसेल का बड़ा विकेट झटका। इसके अलावा क्रिस लीन और नितीश राणा का कैच भी जसप्रीत बुमराह ने पकड़ा।

Story first published: Monday, May 7, 2018, 15:09 [IST]
Other articles published on May 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+