शिखर धवन के बारे में 5 ऐसी बातें जो कोई नहीं जानता, खुद गब्बर ने किया साझा
पुणे। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। शिखर धवन आज अगर 94 रन की पारी खेलते हैं वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल शिखर धवन 137 मैचों में 5906 रन बना चुके हैं और वह 6000 रन के कीर्तिमान से सिर्फ 94 रन दूर हैं। यानि आज अपनी 138वीं पारी में शिखर धवन के पास बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है। ऐसे में शिखर धवन पर हर किसी की नजर रहेगी। शिखर धवन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने अलग अंदाज की वजह से हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। क्रिकेट के मैदान पर हर किसी को अपनी बल्लेबाजी से मुरीद करने वाले शिखर धवन ने खुद अपने बारे में कुछ ऐसी बाते अपने फैंस के साथ साझा की है जिसे कम ही लोग जानते हैं।

क्या खाना पसंद
स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में अपने व्यक्तिगत शौक के बारे में शिखर धवन ने खुलकर बात की है। शिखर धवन ने अपने बारे में पांच ऐसी बातें लोगों के साथ साझा की है जिसे शायद ही लोग जानते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये पांच खास बातें
1-पसंदीदा खाना
शिखर धवन को अचार के साथ दाल-चावल खाना बहुत पसंद है। खुद शिखर कहते हैं कि उन्हें दाल-चावल हाथ से अचार के साथ खाना बहुत पसंद है।

2-घूमने की पसंदीदा जगह
शिखर को अमेरिका घूमना बहुत पसंद है। शिखर ने बताया कि उन्हें अमेरिका जाना अच्छा लगता है और जब भी मौका मिलेगा वह वहां फिर से घूमने जाना चाहेंगे।
3- स्क्वॉश खेलना पसंद
क्रिकेट के मैदान पर तो शिखर धवन अपने जलवे दिखाते ही हैं, लेकिन क्रिकेट के अलावा शिखर धवन को स्क्वॉश खेलना बहुत पसंद है।

4- जानवरों से खास लगाव
शिखर धवन को जानवरों से कुछ ज्यादा ही लगाव है। अक्सर आपने उनको सोशल मीडिया पर अपने पालतू पेट के साथ खेलते हुए देखा होग। शिखर कहते हैं कि जब भी उन्हें समय मिलता है वह अपने पेट्स के साथ समय बिताते हैं।
5- मां के हाथ का आलू का पराठा
शिखर धवन को अपनी मां के हाथ का बना आलू का पराठा बहुत पसंद है। शिखर ने बताया कि जब भी मैं टूर से वापस आता हूं तो मेरे लिए आलू के पराठे जरूर बनाती है और फिर मुझे बहुत सारे मक्खन के साथ आलू का पराठा मिलता है, जिसे मैं अचार के साथ खाना पसंद करता हूं।

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शिखर धवन को सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन इस मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके थे, जिसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया गया। लेकिन पहले वनडे मैच में शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 98 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस जबरदस्त पारी की बदौलत शिखर धवन ने मैन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
