For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 विश्वकप में जीत के लिए टीम इंडिया की 5 कमजोर कड़ी

मोहाली। टी-20 विश्वकप में बने रहने के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम का अभी तक का प्रदर्शन विश्वविजेता वाला नहीं रही है। न्यूजीलैंड की टर्निंग ट्रैक पर टीम इंडिया धराशाही हो गयी और टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पूरी की पूरी टीम विराट कोहली के कंधे पर खड़ी नजर आयी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले धोनी ने क्रिकेट छोड़ी!

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी बिखरी उसने एक बार फिर से भारत की बल्लेबाजी को सबके सामने खोलकर रख दिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा के अलावा मध्यक्रम में सुरेश रैना, युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या अपने फॉर्म से अभी भी जूझ रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए टीम में बदलाव करना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन जिस तरह से टीम के बल्लेबाज विफल हो रहे हैं वह उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।

तीन मैचों में 100 से कम के स्ट्राइक रेट से रोहित शर्मा के सिर्फ 31 रन

तीन मैचों में 100 से कम के स्ट्राइक रेट से रोहित शर्मा के सिर्फ 31 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 7 गेंद पर 5 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 11 गेंद पर 10 रन जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 18 गेंद पर सिर्फ 16 रन बनाये।

शिखर धवन, 3 मैच 40 गेंद और सिर्फ 30 रन

शिखर धवन, 3 मैच 40 गेंद और सिर्फ 30 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 गेंद पर 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 15 गेंद पर 6 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंद पर 23 रन।

सुरेश रैना, तीन मैचों में 26 गेंद पर सिर्फ 31 रन

सुरेश रैना, तीन मैचों में 26 गेंद पर सिर्फ 31 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 गेंद पर 1 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 1 गेंद 0 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 23 गेंद पर 30 रन।

युवराज सिंह, 3 मैच में 45 गेंद पर सिर्फ 31 रन

युवराज सिंह, 3 मैच में 45 गेंद पर सिर्फ 31 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 गेंद 5 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 35 गेंद 24 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 6 गेंद पर 3 रन।

हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर विफल

हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर विफल

न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 गेंद पर 1 रन और सिर्फ 1 ओवर कर उसमें 10 रन लुटाये, पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया और बांग्लादेश के खिलाफ 7 गेंद पर 15 रन व 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिये।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+