धर्मशाला। टी-20 विश्वकप के मैचों के कार्यक्रम की घोषणा हो गयी है। चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान 19 मार्च को धर्मशाला के मैदान में भिड़ेंगे। मैच को लेकर जिस तरह का रोमांच है उसे देखते हुए स्टेडियम में 5000 सीटों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
पढ़ें- टी20 विश्वकप का पूरा कार्यक्रम
धर्मशाला के मैदान पर 10 टी-20 मैच खेले जायेंगे जिसे ध्यान में रखते हुए आयोजनकर्ताओं ने मैदान में 5000 सीटों को बढ़ाने का फैसला लिया है। मौजूदा समय में मैदान में 20000 सीटें हैं।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि मैदान की क्षमता को 25 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वकप के मैचों के सफल आयोजन के लिए सरकार से भी मदद मांगी गयी है।
शर्मा ने बताया कि मैदान में 30 नये कमरे सहित पवेलियन में फाइव स्टार फैसिलिटिज़ मुहैया करायी जायेंगी। खिलाड़ियों के के बेहतर जगह मुहैया कराने के लिए 100 कमरे हैं।
भारत पाकिस्तान के मैच इतर इस मैदान में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भी मैच होगा। इसके साथ ही 22 व 24 मार्च को महिला टी-20 मैच के भी मैच खेले जायेंगे। साथ ही छह क्वालिफायर मैच भी खेले जायेंगे।