Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : पांचवीं बार 'मैन ऑफ द मैच' बने तेंदुलकर

इस मैच में 45 गेंदों पर 55 रन बनाने वाले सुपर किंग्स के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने अपना चौथा अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 500 रनों का आंकड़ा पार किया। उनके नाम 36 मैचों में 519 रन दर्ज हैं।

तेंदुलकर ने इस मैच के जरिए अपने कुल रनों की संख्या 800 पहुंचाई। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह मुंबई टीम के पहले बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने छह अर्धशतकों और 38.09 के औसत से रन बटोरे हैं।

मुंबई की टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाज सनत जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 29 मैचों में 28.40 के औसत से अब तक 767 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मैच में 56 रनों की पारी खेली। 34 गेंदों की पारी के दौरान तेंदुलकर के साथ शतकीय साझेदारी करने वाले धवन का यह आईपीएल का पांचवां अर्धशतक है।

सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने इस मैच में 52 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी की मदद से रैना ने आईपीएल में 1000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के नाम 1080 रन दर्ज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+