-Staff
नई दिल्ली, 29 अप्रैलः एसोसिएशन टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) की सोमवार को जारी रैंकिंग के मुताबिक भारत के महेश भूपति और लिएंडर पेस विश्व टेनिस की डबल्स की रैंकिंग में दो-दो नंबर ऊपर चढ़ते हुए 11वीं और 22वीं वरीयता पर पहुंच गए हैं।
मोंटी कार्लो मास्टर्स के उपविजेता भूपति को सूची में 3,325 अंक दिए गए हैं, जबकि डेविस कप के कैप्टन पेस को 1,920 अंक दिए गए हैं। उधर, महिला की टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) ने सानिया मिर्जा को 32 वीं वरीयता दी है।
अमेरिका में इसी महीने अपनी कलाई की सर्जरी करवाने गईं 21वर्षीय सानिया को डबल्स की सूची में 19वां स्थान दिया गया है। अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चोट से उबरने के बाद सानिया अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन में खेलने के लिए फिट हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, April 29, 2008, 14:07 [IST]
Other articles published on
Apr 29, 2008