कानपुर। भारतीय क्रिकेट के 84 वर्षों के इतिहास का एक अहम पड़ाव है कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम। यहां भाारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 500वां टेस्ट मैच खेल रही है। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह तीन मैचों की सीरीज है। इससे पहले भारत के पूर्व टेस्ट कप्तानों को सम्मानित किया गया। (देखें भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट का लाइव स्कोर)
1. भारत का पहला टेस्ट : 1932
कप्तान : सीके नायडू
विरोधी टीम : इंग्लैण्ड
जगह : लॉर्ड्स
परिणाम : भारत 158 रनों से हारा
2. भारत का 100वां टेस्ट : 1967
कप्तान : मंसूर अली खान पटौदी
विरोधी : इंग्लैण्ड
जगह : एड्गबैस्टन
परिणाम : भारत 132 रनों से हारा
3. भारत का 200वां टेस्ट - 1982-83
कप्तान : सुनील गावस्कर
विरोधी : पाकिस्तान
जगह : लाहौर
परिणाम : ड्रॉ
4. भारत का 300वां टेस्ट : 1996-97
कप्तान : सचिन तेंदुलकर
विरोधी : दक्षिण अफ्रीका
जगह : अहमदाबाद
परिणाम : भारत 64 रनों से जीता
5. भारत का 400वां टेस्ट : 2006
कप्तान : राहुल द्रविड़
विरोधी टीम: वेस्टइंडीज
जगह : किंग्स्टन
परिणाम : भारत 49 रनों से जीता