हार से परेशान कोहली को मिला अनुष्का का सहारा, क्या ये सही है?
नई दिल्ली। आईपीएल10 में जिस तरह से आरसीबी का हाल हुआ है, उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। जाहिर है इस हार का असर टीम के कप्तान विराट कोहली पर होगा ही और शायद इसी कारण वो अपने आप को शांत करना चाह रहे होंगे।
और ये बात तो जगजाहिर है कि इंसान को सकून वहीं मिलता है, जहां प्यार होता है और शायद इसी कारण कोहली एक बार फिर अनुष्का के साथ दिखे हैं। इन दोनों को साथ में बैंगलोर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वैसे मीडिया खबरों के मुताबिक कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का का बर्थ डे सेलिब्रेट करने कहीं गए हैं, वो भी किसी अज्ञात जगह।
दोनों ने अपना कार्यक्रम गुप्त रखा
मीडिया का जमावड़ा या उनके कैमरे दोनों को पकड़ ना लें इसलिए दोनों ने अपना कार्यक्रम गुप्त रखा है। मालूम हो कि 29 अप्रैल को अनुष्का ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है लेकिन आईपीएल की वजह से कोहली उनके जन्मदिन पर उनके पास नहीं थे इसलिए अब जब उन्हें समय मिला तो वो अपनी लेडी लव के पास पहुंच गए हैं।
दोनों को जब भी मौका मिलता है तो...
खैर कारण जो भी हो, सच तो ये ही है कि दोनों को जब भी मौका मिलता है तो दोनों साथ में रहने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
