For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 विश्वकप के 6 शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप का रोमांच हमेशा से टीमों के साथ क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होता है। यह क्रिकेट का ऐसा प्रारूप है जहां कई तूफानी रिकॉर्ड बनते हैं। बड़े-बड़े रिकॉर्ड से इतर टी-20 विश्वकप में कई ऐसे रिकॉर्ड भी बने हैं जो किसी भी टीम के लिए या खिलाड़ी के लिए शर्मनाक होते हैं।

Video- वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले एक और जबरदस्त मौका-मौका

कई ऐसे ही रिकॉर्ड खिलाड़ियों और टीमों के नाम दर्ज हुए हैं। वर्ष 2007 में शुरु हुए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 विश्वकप में भारत सहित कई टीमों ने विश्वकप का खिताब जीता है। अभी तक हुए पांच विश्वकप में बने छह अहम शर्मनाक रिकॉर्ड पर डालते हैं एक नजर

किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर

किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर

टी-20 विश्वकप में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम है। नीदरलैंड़ ने 2014 के विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 39 रन बनाये थे। मैच में रन रेट 3.71 है जोकि किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम औसत है।

किसी एक गेंदबाद द्वारा सबसे अधिक रन खर्च

किसी एक गेंदबाद द्वारा सबसे अधिक रन खर्च

टी-20 विश्वकप में सिर्फ चार ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक मैच में 60 या उससे अधिक रन खर्च किये हैं। लेकिन सबसे अधिक रन देने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 64 रन दिये थे।

सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड

सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड

शाहिद अफरीदी और तिलकरत्ने दिलशान पांच बार टी-20 विश्वकप में शून्य पर आउट हुए हैं।

एक पारी में सबसे खराब इकॉनमी रेट

एक पारी में सबसे खराब इकॉनमी रेट

वर्ष 2010 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने दो ओवर किये और दोनों ही ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाये। इस मैच में उन्होंने दो ओवर फेंके और 38 रन खर्च किये।

सबसे महंगा ओवर

सबसे महंगा ओवर

इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर यह ब्रॉड के ओवर को सबसे महंगा ओवर साबित किया था, जो अभी तक बरकरार है।

एक पारी में सबसे खराब स्ट्राइक रेट

एक पारी में सबसे खराब स्ट्राइक रेट

यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शपूर जरदान के नाम है। उन्होंने वर्ष 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 11 गेंद का सामना करते हुए 9.09 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ एक रन बनाया था। हालांकि यह क्वालिफायर मैच था। लेकिन मुख्य मुकाबले में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 गेंदों का सामना करते हुए 15.78 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 3 रन बनाये थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+