क्रिकेट के 6 ऐसे नियम जो आपको नहीं पता होंगे
लखनऊ। भारत में क्रिकेट की दीवानगी किसी से भी नहीं छिपी है, यहां क्रिकेट लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। लोग क्रिकेट के हर पहलू की जानकारी लेने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। लेकिन क्रिकेट में कुछ ऐसे नियम भी हैं जो क्रिकेट के प्रशंसकों को भी नहीं मालूम है।
Video- राहुल द्रविड़ की बेहतरीन गेंदबाजी, अफ्रीकी टीम के 2 अहम विकेट झटके
क्रिकेट में डकवर्थ लुईस नियम आज भी कई लोगों को नहीं पता है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने खुद भी कहा था कि उन्हें डकवर्थ लुईस नियम समझ नहीं आता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे छह क्रिकेट के नियम बतायेंगे जिसे शायद ही क्रिकेट के प्रशंसक जानते हो-

अपील नहीं आउट नहीं
जी हां अगर कोई बल्लेबाज आउट होता है और विरोधी टीम इसके खिलाफ अपील नहीं करती है तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता है। नियम 27 के तकत अपील जरूरी है।
मैनकेडिंग, गेंद फेंकने से पहले छोड़ी क्रीज
इस नियम के तहत जब रनिंग करने वाला बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़ जाता है ऐसे में आउट होने को मैनकेडिंग कहते हैं। लेकिन यह रनआउट गेंदबाज के खाते में नहीं जाता है।

घायल खिलाड़ियों के नियम
अगर खिलाड़ी मैदान से बाहर घायल होने के बाद जाता है और मैदान में आने के बाद अंपायर को जानकारी नहीं देता तो 5 रन कट जाते हैं। वहीं 15 मिनट से ज्यादा देर मैदान से बाहर रहने पर उसे उतने ही मिनट बाद मैदान पर आने की अनुमति होती है।
गेंद के साथ छेड़खानी
गेंद को हाथ से छूने पर बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है। अब तक ऐसे 9 मामले हुए हैं जब बल्लेबाज ने हाथ से गेंद को रोका और उसे आउट दिया गया।

फोरफीचर, अजीबो गरीब नियम
इस नियम के अंतर्गत दोनो टीम के खिलाड़ी खुद ही दूसरी इनिंग को नहीं खेलने का फैसला लेते हैं और एक इनिंग में ही मैच का फैसला लाने पर सहमत होते है। यह नियम सिर्फ टेस्ट मैच में लागू होता है। ऐसा पहली बार 2000 में दक्षिण अफ्रीका और भारत के मैच के बीच हुआ था।

अगर बॉल खो गयी
अगर गेंद मैदान के बाहर खो जाती है तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को इसका लाभ मिलता है अगर गेंद मैदान में नहीं मिलती है तो बल्लेबाज 6 रन भी दौड़कर ले सकते हैं।

क्रिकेट के ऐसे रिकॉर्ड जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा
क्रिकेट के ऐसे रिकॉर्ड जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications