For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है 6 साल का लेग स्पिनर, शेन वॉर्न भी हुए दीवाने

नई दिल्ली। इंटरनेट पर इन दिनों एक 6 साल के बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में ये 6 साल का लड़का स्पिन गेंदबाजी कर रहा है। इतनी सटीक लेग स्पिन डाल रहा है कि लोग इसे सदी के महान गेंदबाज शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी कह रहे हैं। यही नहीं खुद शेन वॉर्न ने भी इस लड़के की जमकर तारीफ की है।

दरअसल ये 56 साल का लड़का पाकिस्तान के क्वेटा का रहने वाला एली मिकाइल है। उसे ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी बोलिंग का विडियो देखकर वॉर्न भी हैरान हैं। वह एली में अपना अक्स देख रहे हैं।

वायरल हुए एक विडियो में एली सीमेंट की पिच पर बकायदा उसी तरह की गेंदें डालते दिखाई दे रहा है जैसा कि वॉर्न डाला करते थे-फ्लिपर, गुगली, स्लाइडर, लेग ब्रेक...। एली का रनअप और ऐक्शन बिल्कुल वॉर्न की तरह है। उसकी गेंदें टप्पा खाने के बाद बखूबी टर्न ले रही हैं।

विडियो देखकर वॉर्न ने ट्वीट कर मिकाइल की तारीफ की और एक टिप्स की दिया। वॉर्न ने लिखा- 'बेहद शानदार। महज छह साल की उम्र में आपके हाथ से जिस खूबसूरती से गेंद निकल रही है उससे मैं काफी प्रभावित हुआ। बहुत खूब। इसी तरह अच्छा करते रहिए। एक टिप- गेंदबाजी कर रहे हाथ को थोड़ा ऊपर रखिए।' एली मिकाइल शेन वॉर्न की तरह बनना चाहता है और पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है।

Story first published: Tuesday, March 27, 2018, 10:29 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+