6 साल का जोरावर भी लगाएगा चाैके-छक्के, शिखर धवन ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया। जब उन्होंने खेल को छोड़ा तो उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी पिता से प्रेरित होकर क्रिकेट के प्रति लगाव रखने में आगे बढ़ गया। अर्जुन तेंदुलकर कई बार गेंद और बल्ले से सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन अब शिखर धवन का बेटा भी क्रिकेट में पैर पसारने को तैयार है। भारतीय ओपनर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनका बेटा भी उनकी तरह बड़ा क्रिकेटर बनेगा।

कही ये बात
धवन ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ''यह एक विशेष भावना है कि आप अपने बेटे को किसी ऐसी चीज से प्यार करने के लिए प्रेरित करते हैं जिसे आप बहुत प्यार करते हैं। क्रिकेट के लिए हमारा प्यार हमारे खून में दौड़ता है। इस छोटे से स्टार को बड़े होने और अपने सभी सपनों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। डैडी हमेशा आपका मार्गदर्शन करने वाले होते हैं, आपसे प्यार करते हैं!''

लगाएगा चाैके-छक्के
जोरावर की उम्र अभी 6 साल है। धवन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जोरावर मैदान पर चाैके-छक्के लगाने के लिए तैयार है। उन्होंने अपनी पीठ पर किट लटकाई हुई है। धवन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब उनका बेटा भी उनकी राह पर चलेगा। जोरावर अंडर-9 क्रिकेट में तहलका मचा सकते हैं। अंडर-9 के लिए साॅफ्ट बाॅल का इस्तेमाल किया जाता है। बाउंड्री 25 से 30 मीटर तक रखी जाती है जबकि पिच का साइज 15 यार्ड रखा जाता है। जोरावर काफी फुर्तीला है। ऐसे में वह मैदान पर भी चीते सी फुर्ती दिखाकर धवन का नाम राैशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

इन क्रिकेटरों के बेटे भी चल चुके हैं पिता की राह पर
बता दें कि किसी क्रिकेटर के बेटे का भी क्रिकेट में आना नई बात नहीं है। लाला अमरनाथ के बेटे मोहिंदर अमरनाथ भी भारत के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं इफ्तिकार अली खान पटौदी के बेटे मंसूर अली खान पटौदी, विजय मांजरेकर के बेटे संजय मांजरेकर, सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर, योगराज सिंह के बेटे युवराज सिंह और रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी क्रिकेट में हाथ आजमा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
