तस्वीरों में देखें IPL-7 के वो 7 भारतीय चेहरे जिसने खूब जमाया रंग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। क्रिकेट के सबसे तेज तर्रार स्वरूप टी-20 के अत्यंत रोचक टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को सशक्त बनाने के लिए जमकर रुपये खर्च करती हैं। लेकिन हर बार सितारों से लदी होने के बावजूद कुछ टीमें अपेक्षा से कहीं बदतर प्रदर्शन करती रही हैं। बात अगर आईपीएल के इस संस्करण (आईपीएल 7) की करें तो इस बार क्रिकेट में रोमांच का एक अलग ही तरीका नजर आ रहा है।
इस संस्करण में कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी दर्शकों को दंग कर दिया है। तो आईए आपको आईपील 7 के उन 7 खिलाडियों के बारे में बताते हैं जो अपने प्रदर्शन के बदौलत बहुत जल्द टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

युजवेंद्र चहल
हरियाणा के युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल में चर्चा का विषय बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए चहल ने स्पिन को एक नया आयाम दिया है। चहल लेग ब्रेक गुगली गेंदबाजी में माहिर है और अपनी फिरकी में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को फंसा चुके हैं। आईपीएल 7 में अबतक चहल ने 12 विकेट झटका है।

संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले केरल के 19 साल के बल्लेबाज संजू सैमसन इस आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

संदीप शर्मा
पटियाला के 20 वर्षीय संदीप शर्मा पंजाब सुपर किंग्स के मेन बॉलर हैं। सदीप ने अपनी गेदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को आऊट किया है। आईपीएल 7 के पिछले कुछ मैचों की बात करें तो खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल को संदीप ने दो बार आऊट किया।

वरुन ऍरन
टीम इंडिया में तेज गेंदबाजी की एक उम्मीद वरुन ऍरन ने अपनी गेंदबाजी से दर्शकों और खासा आकर्षित किया है।

मोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स के मीडियम पेसर मोहित शर्मा ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच (2011-12 रणजी ट्राफी) हरियाणा से खेला था। पिछले आईपीएल में उन्होंने 15 मैचों में 20 विकेट लिया था। आईपीएल 7 में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है और अबतक 10 मैचों में 18 विकेट झटक चुके हैं।

ईश्वर पाण्डेय
मध्य प्रदेश के राईट आर्म मीडियम पेसर ईश्वर पाण्डेय आईपीएल 7 में एक उभरता हुआ गेंदबाज के तौर पर सामने आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के वो मेन गेंदबाज हैं और टीम के लिये काफी किफायती साबित हुए हैं।

सूर्य कुमार यादव
दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज और पार्ट टाइम मीडियम पेसर सूर्य कुमार यादव कोलकाता नाइट राइर्डस की तरफ से खेलते है। आईपीएल 7 में उनका स्ट्राइक रेट 138.04 है और उन्होंने अबतक 10 मैचों में 127 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications