For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

7 नंबर से है धोनी का खास रिश्ता, जानिए सात आंकड़े जो बढ़ा सकते हैं हैदराबाद की परेशानी

नई दिल्ली। आईपीएल 11 के मुकाबलों की अगर बात करें तो इस सीजन के लीग मुकाबले अब समाप्त हो गए हैं। सभी प्रशंसकों की नजर अब इस बात पर टिकी है की इस सीजन आईपीएल की इस सीरीज पर कौन सी टीम कब्जा करेगी। प्लेऑफ का पहला मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों यानी की महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग और हैदराबाद के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। दोनो ही टीमों ने इस सीजन में 14 मुकाबले खेले हैं और 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने जहां एक तरफ अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है वहीं दूसरी तरफ माही सेना ने अपनी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के दम पर 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है। ऐसे में एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन इस पूरे सीजन बेहतर फार्म में रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के कप्तान भी शानदार फार्म में हैं। अगर प्रदर्शन के लिहाज से देखा जाए तो दोनों ही टीम एक जैसी लगती हैं लेकिन चेन्नई की टीम का पलड़ा एक वजह से काफी भारी लगता है वो है धोनी के सात नंबर का मैजिक। अगर धोनी के इस सात के खास पर नजर डालें तो माही सेना के लिए यह मुकाबला बहुत छोटा नजर आता है।

7 बनाता है धोनी को खासः आईपीएल 11 में धोनी शानदार फार्म में हैं, उन्होंने अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में 9 पारियों में बल्लेबाजी की है और 446 रन बनाए हैं लेकिन उनके 7 का मैजिक देखें तो उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 79 रन बनाए हैं, जिसमें भी 7 का जादू है। वहीं अगर आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो चेन्नई की टीम ने 9 बार आईपीएल का मुकाबला खेला है जिनमें हर बार वो प्लेऑफ तक पहुंचे हैं लेकिन खास बात यह है की माही सेना के पास यह 7वां मौका है जब वह आईपीएल के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। धोनी के 7 नंबर का मैजिक यहीं नहीं समाप्त होता बल्कि 2007 में ही धोनी ने टी20 की कप्तानी का दारोमदार भी संभाला था। हैदराबाद के साथ होने वाला मुकाबला भी इस सीजन का 57वां मुकाबला है, जिसमें भी 7 का जुड़ाव है। धोनी का जन्म भी 7 तारीख को हुआ था और वो भी जुलाई(7) माह में इसलिए भी धोनी के लिए सात नंबर खास है। वहीं धोनी की क्रिकेट जर्सी पर अगर नजर डालें तो उसका भी नंबर 7 है और सबसे खास बात की हैदराबाद के साथ होने वाले मुकाबले की तारीख को अगर देखें तो यह मुकाबला 22 मई को है यानी की 22+5=27, इसमें भी 7 का योग है। ऐसे में हैदराबाद की टीम आखिर धोनी के इस लकी नंबर और इस संयोग से कैसे पार पाएगा।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 14:00 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+