दिल्ली डेयर डेविल्स और आरसीबी के बीच मैच में बने 7 रिकॉर्ड
बेंगलुरू। आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है। क्विंटन डी कॉक के शानदार शतक के बदौलत दिल्ली डेयर डेविल्स ने आरसीबी को उसी के घर में हरा दिया। डी कॉक ने 51 गेदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली।
IPL के 9 सीजन में पांच अलग-अलग टीमों के हिस्सा रहे ये 5 खिलाड़ी
इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार पारी खेली थी और टीम ने 192 रनों का लक्ष्य दिल्ली डेयर डेविल्स के सामने रखा था। डी कॉक के शतक, कोहली और डिविलियर्स की शानदार पारी ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाये आइये डालते हैं एक नजर

6 साल बाद जीती दिल्ली
दिल्ली डेयर डेविल्स ने पहली बार 2010 के बाद आईपीएल में आरसीबी को हराया है।

इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
महज 22 गेंदों पर पचासा जड़ कर डी कॉक ने इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है।

जहीर सबसे महंगे
चार ओवर में 50 रन खर्च करके सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले उन्होंने 2011 में 53 रन दिये थे।

लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा कोहली ने
कोहली ने पिछले 14 टी-20 मैचों में 9 अर्धशतक जड़े हैं, यह उनकी लगातार चौथी हॉफ सेंचुरी है।

सातवीं सबसे बड़ी पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए डी कॉक की 108 रनों की पारी आईपीलए की सातवीं सबसे बड़ी पारी है।

25 से कम गेंद पर जड़े पांच अर्धशतक
पांच बार डिविलियर्स ने 25 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ा है, उनसे आगे सहवाग ने 7 बार व वार्नर ने 6 बार यह कारनामा किया है।

पॉवरप्ले में सर्वाधिक स्कोर
इस आईपीएल में पॉवर प्ले में आरसीबी ने सर्वाधिक 63 रन जड़े हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications