
केयरिंग
विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी, भाई या दोस्तों के साथ अपनी सेल्फी शेयर करते हैं जिससे पता चलता है कि वो अपने परिवार वालों से बहुत प्यार करते हैं और कामयाबी के शिखर पर बैठने के बाद भी उनके लिए रिश्तों की काफी अहमियत है। किसी लड़की को और क्या चाहिए होता है. उसे भी तो अपने पति से सम्मान और प्यार ही चाहिए जो विराट अपने बेटर हॉफ को भरपूर देंगें।

एग्रेसिव
विराट कोहली ने जिस तरह से अनुष्का को टारगेट करने वाले लोगों को लताड़ा था वो काबिले तारीफ है इससे पता चलता है कि वो अपनों के खिलाफ किसी से भी लड़ सकते हैं। और हर पत्नी को अपने पति से इसी तरह की तो उम्मीद होती है क्यों सही कहा ना।

मुश्किलों से निपटना
विराट कोहली को मैच विनिंग खिलाड़ी कहा जाता है, मुश्किल से मुश्किल हालात में वो बिना आपा और संयम खोए अपने दम पर भारत को विजयी बनाने का दम रखते हैं और एक आदर्श पति भी तो वो ही करता है वो अपनी बीवी और परिवार के लिए बिना हौसला खोये ही हर मुश्किल हालात से लड़ता है। तो हुए ना कोहली परफेक्ट।

फिटनेस और लुक
विराट कोहली काफी शौकिन मिजाज है लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस का खास ख्याल रहता है, अपने लुक पर भी काफी मेहनत करने वाले कोहली से जो भी लड़की शादी करेगी वो तो हमेशा इस बात के लिए खुश रहेगी कि उसका पति काफी स्मार्ट और फिट है।

रोमांटिक
विराट और अनुष्का के बीच में क्या है और क्या नहीं, वो तो हमें पता नहीं लेकिन पब्लिक प्लेस पर विराट को कई बार अनुष्का को गले लगाते देखा गया है। क्रिकेट के मैदान से भी विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस किया था, ये इस बात का संकेत है कि विराट काफी रोमांटिक है। और ऐसे रोमांटिक पति की कल्पना तो हर लड़की करती है।

फूल ऑफ फन और बच्चों से प्यार
विराट को अक्सर आप ने गाना गाते, डांस करते और बच्चों संग मस्ती करते देखा होगा जो ये साबित करता है कि वो लाइफ को फूल इंज्वाय करते हैं और उन्हें बच्चों से भी प्यार है और यही सब तो गुण लड़कियां अपने पति में चाहती हैं।

सच्चाई के धरातल पर
विराट आज दौलत-शौहरत की बुलंदी पर हैं, बावजूद इसके वो अपने हर इंटरव्यू में अपने दिंवगत पिता की मेहनत की बातें शेयर करना नहीं भूलते हैं, वो हर पल अपने पापा के करीब रहते हैं जो यह साबित करती हैं कि कोहली भले ही कामयाबी की हवा में हो लेकिन उनकी जड़े आदर्शों की धरातल में हैं जो कभी भी उन्हें डगमगाने नहीं देंगी और ये गुण तो हर लड़की अपने पति में देखना चाहती हैं, तो हुए ना कोहली परफेक्ट।


Click it and Unblock the Notifications