ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : आस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत
रविवार को वार्नर पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे लीग मुकाबले में उसने मेजबान वेस्टइंडीज को नौ रन के अंतर से हराया। आस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को पराजित कर चुकी है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल ने सर्वाधिक 28 और लिजा स्थालेकर ने नाबाद 23 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा शैली नित्शे ने 19, एलिसी विलानी ने 13 और लेह पॉल्टन ने 15 रन जोड़े। वेस्टइंडीज की ओर से शेलन डेले और अनीसा मोहम्मद ने तीन-तीन सफलता अर्जित की।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम स्टेफाने टेलर के नाबाद 58 रनों के बावजूद 20 ओवरों में सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी। टेलर ने 54 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और चार चौके लगाए।
ब्रिटनी कूपर ने 27 रनों की उम्दा पारी खेली जबकि डेले ने भी 19 रन जोड़े लेकिन आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के किफायती प्रदर्शन के आगे मेजबान टीम लक्ष्य से नौ रन दूर रह गई। टेलर को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications