For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

8 साल पहले 24 सितंबर को जब टीम इंडिया को मिला नया विश्व विजयी सितारा

लखनऊ। 24 सितंबर 2007 आज से ठीक 8 साल पहले एक ऐसे खिलाड़ी का उदय हुआ जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल कर रख दी। जिसने ना सिर्फ टीम इंडिया को बुलंदियों पर पहुंचाया बल्कि टीम इंडिया की एक नयी इबारत लोगों के सामने रखी। 24 सितंबर 2007 को भारत ने टी-20 विश्व कप अपने नाम किया। टी-20 क्रिकेट की शुरुआत में ही भारत ने इस फॉर्मेट पर अपने दबदबे को दिखा दिया था। 1983 के बाद टीम इंडिया ने पहली बार विश्वकप अपने नाम किया था।

ये 6 छक्के जिसके बाद गेंद कभी वापस नहीं मिली

यह वह साल था जब एक लंबे बाल वाले खिलाड़ी ने टीम इंडिया की नयी इबारत लिखी। यह कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी जिसे दुनिया माही के नाम से जानती है। आज हम आपको 8 साल पहले की उन यादों को ताजा करेंगे जिसने लोगों के दिलों-दिमाग पर काफी अरसे तक राज किया जिसे लोग शायद आने वाले कई सालों में भी नहीं भूल पायेंगे।

अरसे बाद उठायी थी धोनी ने टीम के लिए विश्वकप का खिताब

1983 के बाद पहली बार भारत ने विश्वकप अपने नाम किया था। टी-20 विश्वकप का यह पहला टूर्नामेंट था।

पाकिस्तान को धूल चटा किया था विश्वकप अपने नाम

24 सितंबर 2007 को पाकिस्तान को हराकर भारत ने विश्वकप अपने नाम किया था।

158 रन के स्कोर के पीछे पड़े थे मिस्बाह

भारत के 158 रन के स्कोर का सामना करने उतरी पाकिस्तान टीम के कप्तान मिस्बाहउल हक भारत की जीत की राह में बड़ा रोड़ा थे।

सिर्फ 5 रन से मिली जीत

भारत को इस विश्वकप के फाइनल में जीत के लिए आखिरी पल तक इंतजार करना पड़ा था। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में टीम को 5 रन से जीत हासिल हुई थी।

मिस्बाह के स्कूप ने बदल दी टीम इंडिया की तकदीर

जोगिंदर शर्मा की गेंद पर मिस्बाह ने उस वक्त फाइन लेग पर स्कूप शॉट खेला जब पाक को 4 गेंद पर 6 रन चाहिए थे।

मिस्बाह के कैच ने बदली मैच की तस्वीर

फाइन लेग पर एस श्रीसंत ने जब मिस्बाह का कैच पकड़ा वह पल आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए काफी खास है, जिसे क्रिकेट के प्रशंसक आज भी नहीं भूले हैं।

जब श्रीसंत, हरभजन, दिनेश कार्तिक ने लगाये ठुमके

पाक पर जीत के बाद जब टीम इंडिया ने जीत जश्न मनाना शुरु किया तो ये खिलाड़ी अपने आप को रोक नहीं सके।

इस मैच के बाद धोनी को आईसीसी ट्रॉफी से हुआ प्यार

इस मैच के बाद धोनी को आईसीसी ट्रॉफी से हुआ प्यार

2007 में टी-20 विश्वकप जीतने के बाद धोनी को आईसीसी की ट्रॉफियों से प्यार हो गया था। एक के बाद एक धोनी ने कई मकाम हासिल किए, 2011 में धोनी की अगुवाई ने वनडे का भी विश्वकप जीता

Shocking-भारत पाकिस्तान के बीच 1986 में खेला गया मैच 2014 में दोहराया गया

Shocking-भारत पाकिस्तान के बीच 1986 में खेला गया मैच 2014 में दोहराया गया

Shocking-भारत पाकिस्तान के बीच 1986 में खेला गया मैच 2014 में दोहराया गया

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+