पहले टेस्ट में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, एशिया के बाहर टीम इंडिया का दबदबा
एंटीगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ एक पारी और 92 रनों की जीत दर्ज की बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये जिसकी कप्तान विराट कोहली ने खुद कल्पना नहीं की थी।
वेस्टइंडीज में इन दिनों मस्ती कर रही है टीम इंडिया, तस्वीरें
मैच में जहां विराट कोहली ने टेस्ट का पहला दोहरा शतक लगाया तो आर अश्विन ने ना सिर्फ मैच में सात विकेट लिये बल्कि टेस्ट क्रिकेट का अपना तीसरा शतक भी जड़ दिया जिसके लिए उन्हें मैंन ऑफ दम मैच के खिताब से नवाजा गया। आइये डालते हैं मैच में बने दस बड़े रिकॉर्ड्स पर

एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत
एशिया के बाहर भारत की पहली इतनी बड़ी जीत हैं, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ एशिया से बाहर पहली बार पारी से जीत मिली है।

वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी हार
अपनी जमीं पर वेस्टइंडीज की यह सबसे बड़ी हार है। वेस्टइंडीज कुल पांच बार पारी से हारा है।

24 टेस्ट में भारत की यह दूसरी जीत
विदेशी धरती पर खेले गये पिछले 24 मैचों में भारत की सिर्फ दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने 2011 में 2014 मे इंग्लैंड को हराया था।

एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और सात विकेट दूसरी बार
यह दूसरी बार है जब एक ही मैच में दोहरा शतक लगा और सात विकेट हासिल किये, इससे पहले 2004 में सचिन ने 259 रन बनाये थे जबकि कुंबले ने 8 विकेट लिये थे।

एशिया के बाहर भारतीय कप्तान का पहला दोहरा शतक
एशिया के बाहर दोहरा शतक लगा विराट पहले ऐसे कप्तान बन गये हैं जिन्होंने यह कारनामा किया हो।

भारत के इतिहास में अश्विन सर्वश्रेष्ठ
अश्विन एक टेस्ट में शतक व सात विकेट लेने वाले एकलौते गेंदबाज बन गये हैं। इससे पहले इंग्लैंड के जैक ग्रिगोरी व इयान बॉथम ने यह कारनामा किया था।

अश्विन ने दो बार दोहराया अपना रिकॉर्ड
एक टेस्ट मैच में शतक व पांच विकेट लेने का कारनामा अश्विन ने दो बार किया है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।

सबसे अधिक बार टेस्ट में मैन ऑफ द मैच
अश्विन ने टेस्ट मैच में 7 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता है, ऐसा करने वाले वह एकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।

33 मैच में अश्विन के नाम 17 बार 5 विकेट हॉल
महज 33 मैचों में 17 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले अश्विन एकलौते स्पिन गेंदबाज बन गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications