
क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे युवी
युवराज सिंह को क्रिकेट से कुछ खास लगाव नहीं था। स्कूल के दिनों में वह केवल टेनिस, फुटबाल और स्केटिंग किया करते थे।

अंडर 14 में स्केटिंग में जीता था गोल्ड
युवराज सिंह ने स्केटिंग अंडर 14 वर्ग में गोल्ड मेडल का खिताब जीता था।

युवराज सिंह को धूप में खेलना नहीं पसंद था
युवराज सिंह को धूप में खेलने से बचने के लिए क्रिकेट से दूर रहते थे।

युवी के पिता थे क्रिकेटर
युवराज सिंह के पिता खुद एक क्रिकेटर थे लेकिन चोटिल होने की वजह से उनका सपना पूरा नहीं हुआ जिसे वह यूवी के द्वारा पूरा करना चाहते थे।

युवराज अपने पिता को हिटलर मानते थे
युवराज बताते हैं कि उनके पिता उन्हें सिर्फ 30 मिनट खेलने की इजाजत देते थे। जिसके चलते वह उनसे नफरत करते थे और हिटलर मानते थे लेकिन आज अपनी उपलब्धि के लिये वह पिता को शुक्रिया कहते हैं।

फिल्मों में भी काम कर चुके हैं युवी
बचपन में युवराज सिंह एक पंजाबी फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं।

जल्द आ सकती है युवी की बायोपिक
सूत्रों की मानें तो युवराज सिंह के जीवन पर एक बायोपिक बन रही है जिसमें युवी का किरदार अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं।

अंपायर के उपर बल्ला फेंक दिया था
एक बार युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर अपना आपा खो दिया था और अंपायर के फैसले के खिलाफ अपना बल्ला फेंक दिया था। हालांकि सचिन की डांट के बाद उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।

12 को जन्मदिन 12 नंबर की जर्सी
युवी का जन्मदिन 12वें महीनें में 12 तारीख को होता है और उनकी जर्सी का नंबर भी 12 था।


Click it and Unblock the Notifications