For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

9 साल बाद लगा उस गेंद का पता जिस पर धोनी ने मारा था 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में छक्का

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की उस गेंद का पता लगाने में मदद करने के लिए आगे आए हैं जो विश्व कप 2011 फाइनल की ऐतिहासिक रात को स्टैंड में गायब हो गई थी। भारत ने 2011 में अपना दूसरा ICC विश्व कप जीता था। एमसीए उस पल को अमर बनाने की योजना बना रहा था। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने मैच जीतने वाला छक्का मारा, को सीट पर नाम देकर सम्मानित किया जहां वह गेंद लगी थी।

सुनील गावस्कर के दोस्त का परिचत निकला बॉल लेने वाला-

सुनील गावस्कर के दोस्त का परिचत निकला बॉल लेने वाला-

जब खोज जारी थी, गावस्कर ने एमसीए को सूचित किया कि गेंद को पकड़ने वाला दर्शक गावस्कर के दोस्त का परिचित है।

सटीक स्थान और मैच-बॉल की खोज पिछले महीने शुरू हुई जब 39 वर्षीय धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। एमसीए एपेक्स काउंसिल के सदस्य अजिंक्य नाइक ने धोनी को उस स्थान पर एक स्थायी सीट के साथ सम्मानित करने के विचार के साथ शासी निकाय को एक पत्र लिखा था जहां गेंद वानखेड़े स्टेडियम में उतरी होगी।

KKR vs MI: IPL 2020 में कोलकाता का पहला मुकाबला, ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग XI

और अब मैच की गेंद को अपने कब्जे में लेने वाले व्यक्ति की भी पहचान हो गई है।

एमसीए गावस्कर से ले सकता है मदद-

एमसीए गावस्कर से ले सकता है मदद-

एमसीए के एक सदस्य ने कहा, "गावस्कर ने अजिंक्य को सूचित किया कि उनका दोस्त उस जगह पर मौजूद व्यक्ति को जानता है, और यहां तक ​​कि उसके पास गेंद भी है।"

यह उम्मीद की जाती है कि एमसीए गावस्कर से उस दर्शके के साथ संपर्क बनाने के लिए अनुरोध भी करेगा।

बता दें कि खिलाड़ी के नाम पर सीट का नामकरण होना विदेशों में एक आम बात जैसा है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ग्रांट इलियट के नाम पर ऐसी ही एक सीट है जहां उन्होंने छक्का मारकर अपनी टीम को विश्व कप 2015 के फाइनल में जगह दिलाई थी। यह कीवी टीम के लिए विश्व कप के फाइनल में पहली बार एंट्री थी।

धोनी के नाम पर वानखेड़े में सीट-

धोनी के नाम पर वानखेड़े में सीट-

धोनी ने वह चर्चित छक्का श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलसेकरा की गेंद पर मारा था और अब वे भी इस एलीट लिस्ट में शामल हो जाएंगे।

इस समय धोनी यूएई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2020 अभियान में भाग ले रहे हैं और दो मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कुछ बैटिंग लय हासिल कर ली है और अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 12:08 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+