For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: कोहली की कप्तानी में RCB का बुरा हाल, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का कोहली की कप्तानी में बुरा हाल हो रहा है। टीम में दुनिया के कई विस्फोटक खिलाड़ी शामिल हैं, बावजूद इसके टीम फिसड्डी साबित हो जा रही है। आईपीएल के 11वें मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। लिहाजा। इस टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

हैदराबाद ने बेंगलुरू के सामने 232 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में आरसीसी की पूरी टीम 113 रनों पर ढेर हो गई और 118 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। यह आरसीबी की आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 140 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह इनकी आईपीएल में सबसे बड़ी थी। इसके बाद 2011 में किंग्स इलेवन के हाथों 111 रनों से मात मिली थी जोकि आरसीबी की तीसरी सबसे बड़ी हार है।

इस सीजन में दूसरी बार आरसीबी कम स्कोर बना गई। इससे पहले 23 मार्च को हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग के पहले मैच में आरसीबी की पूरी टीम 70 रनों पर ढेर हो गई थी। कोहली 2011 से टीम के कप्तान बने हुए हैं। आरसीबी कोहली की कप्तानी में 99 मैच खेल चुकी है, जिसमें 44 जीते हैं तो 50 मैचों में हार मिली है। वहीं 2 मैच बराबरी पर छूटे तो 3 बेनतीजा रहे। ऐसे में कोहली का आरसीबी के लिए कप्तानी रिकाॅर्ड 46.87 रहा है। बता दें कि कोहली आईपीएल में 5 हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, लेकिन आरसीबी कभी खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है।

Story first published: Sunday, March 31, 2019, 20:12 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+