भारत का 500वां टेस्ट : आईसीसी ने बीसीसीआई को दी बधाई, जानिए कैसे
नई दिल्ली। आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बीसीसीआई को भारत के 500वें टेस्ट मैच के लिए बधाई दी है। आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को यह बधाई संदेश एक दिन पहले दिया है।
कल से शुरू होगी जंग
आपको बता दें कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 सितम्बर को खेला जाना है। मनोहर ने बयान जारी करते हुए कहा कि,'500 टेस्ट मैच खेलना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत समृद्ध विरासन और क्रिकेट के फैन्स की भारी तादाद की वजह से आईसीसी का मुख्य सदस्य रहा है।'
यह कहा आईसीसी चीफ ने
शशांक मनोहर ने कहा,'भारत ने क्रिकेट में विश्वस्तरीय प्लेयर दिए हैं। उन्होंने अपने खेल से लोगों का मनोरंजन किया है। मैं इस ऐतिहासिक पल पर बीसीसीआई को बधाई देता हूं।'
बीसीसीआई को मिलेगा यह सम्मान
500वें टेस्ट मैच के स्पेशल मौके पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन कानपुर में मौजूद रहेंगे। वह यहां ग्रीनपार्क स्टेडियम में बीसीसीआई को 'सिल्वर प्लेट' से सम्मानित करेंगे।
रिचर्डसन के मुताबिक, उन्होंने क्रिकेट के प्रति जुनून को देखा है और वह भारत में क्रिकेट को लेकर हमेशा रोमांचित रहते हैं। उन्होंन इस स्पेशल मैच के लिए बुलाए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

