For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। धाकड़ ओपनर शिखर धवन चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। धवन को अंगूठे की चोट के कारण बाहर किया गया है। अब उनकी जगह ऋषभ पंत को में शामिल किया गया है। 9 जून को द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के दौरान धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था।

नहीं ठीक हुई चोट

नहीं ठीक हुई चोट

भारतीय टीम प्रबंधन ने पहले उम्मीद जताई थी कि धवन 4 सप्ताह में ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी चोट गंभीर हो गई। धवन 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। इस मैच में केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की, 57 रन बनाए और 1 विकेट के लिए रिकॉर्ड 136 रनों की साझेदारी की। वहीं अब पंत को टीम में इसलिए जोड़ा गया है ताकि चाैथे नंबर के लिए उन्हें भेजा जाए। अभी तक चाैथे नंबर पर हार्दिक पांड्या को आजमाया जा रहा है। टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धवन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। जुलाई मध्य तक वह नहीं खेल पाएंगे, वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं। हमने उनके रीप्लेसमेंट के तौर पर ऋषभ पंत की मांग की है।

बैंटिंग करते दाैरान हुए थे चोटिल

बैंटिंग करते दाैरान हुए थे चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। वो दर्द के बावजूद बैटिंग करते रहे। बाद में वो ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग करने नहीं आए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की। पिछले 6 साल में दो बार इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ है और हर बार धवन ने जलवा बिखेरा है। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 90.75 के औसत से 358 रन बनाए थे। साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्‍होंने पांच मैचों में 67.60 के औसत से 338 रन बनाए थे।

बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक

बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक

शिखर धवन को ICC टूर्नामेंट का बेताज बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अब तक ICC के खेले बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक जड़े हैं। 2015 वर्ल्ड कप में शिखर धवन ने 2 शतक जड़े थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शानदार जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। टीम इंडिया ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और दूसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया था। धवन को शानदार पारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया था।

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 17:40 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+