वर्ल्ड कप में चोटिल केदार जाधव खेलेंगे या नहीं, इसपर बड़ी खबर आई सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) इस बार वर्ल्ड कप(World Cup 2019) का खिताब हासिल करने वाली प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है। 12 मई को आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, इसके बाद सबका ध्यान वर्ल्ड कप की ओर चला जाएगा। लेकिन इसके शुरू होने से पहले भारतीय टीम केदार जाधव(Kedar Jadhav) की चोट के कारण चिंता में पड़ गई है। यही नहीं, अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि अगर वो बाहर रहते हैं तो उनकी जगह अंबाती रायडू की एंट्री हो सकती है। हालांकि, ऐसी संभावनाएं अब कम होती दिख रही हैं, क्योंकि जाधव की चोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने सामने आई है। साथ ही यह भी साफ होने लगा है कि क्या जाधव वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, आइए जानें-

चोट को लेकर आया यह अपडेट

चोट को लेकर आया यह अपडेट

जाधव आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। लेकिन रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच के दाैरान वह कंधे में चोट खा बैठे। उनकी इस चोट का अपडेट देते हुए एक सूत्र ने बताया है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वह दो हफ्तों के अंदर पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा, 'यह हल्की चोट है और ऐसे में सावधानी बरतना ज्यादा अच्छा होता है। कंधा उतर जाने की अपेक्षा यह चोट ग्रेड वन की ट्रॉमा चोट है। आप हालांकि हल्की मोच को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते, लेकिन वह दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाएंगे।' जाधव की चोट पर आई इस नई अपडेट से साफ है कि उनकी चोट गंभीर साबित नहीं हुई। भारत को करीब एक महीने बाद अपना मैच खेलना है और उससे पहले जाधव पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। जाधव बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर खुद ध्यान लगाए रखेगी।

जाधव का किया गया स्कैन

जाधव का किया गया स्कैन

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वर्ल्ड कप से पहले जाधव का फिट होना बेहद जरूरी है। ऐसे में वह प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे। रविवार को हुए मैच के बाद चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लैमिंग ने कहा था कि जाधव का ध्यान अब वर्ल्ड कप की तरफ चला गया है क्योंकि वह अब आईपीएल के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। फ्लेमिंग ने कहा था कि जाधव का एक्सरे और स्कैन हुआ है। हमें उनके ठीक होने की उम्मीद है। मुझे नहीं लगता कि मैं अब उन्हें इस लीग में आगे के मैचों में देख सकूंगा। इसलिए अब उनका ध्यान वर्ल्ड कप की तरफ मुड़ गया है। वह आरामदायक स्थिति में नहीं हैं लेकिन हमें हमारे विश्लेष्ण में सटीक होने की जरूरत है। उम्मीद है कि कुछ गंभीर न हो।

IPL 2019: कोहली से बहस के बाद दरवाजा तोड़ने वाले अंपायर पर BCCI नहीं करेगा कार्रवाई

फिल्डिंग के दाैरान हुए थे चोटिल

फिल्डिंग के दाैरान हुए थे चोटिल

जाधव को चोट मैच में पंजाब की पारी के 14वें ओवर में लगी थी जब जाधव ने रवींद्र जडेजा की ओवर थ्रो को रोकने के लिए बाएं तरफ डाइव लगाई थी। इसके तुरंत बाद जाधव ने फिजियो टॉमी सिमसेक के साथ मैदान छोड़ दिया था। चोट का सिलसिला जाधव का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। बीते साल मांसपेशियों में समस्या के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने वाले इस मध्य क्रम के बल्लेबाज को अब कंधे की चोट ने जकड़ लिया है। जाधव की चोट इसलिए और गंभीर समस्या है क्योंकि जाधव भारत की वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं।

5 जून को होगा भारत का मैच

5 जून को होगा भारत का मैच

बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरूआत 30 मई को होने जा रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारत 2 बार खिताब जीत चुकी है। साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने झंडे गाड़े थे तो फिर 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दसूरी बार खिताब जीता था। अब विराट कोहली की कप्तानी में टीम वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर है। टीम में ऐसे कई नामी खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप जीताने में दम रखते हैं। भारत का पहला मुकाबला 5 जून को साउथंपटन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केएल राहुल, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Wednesday, May 8, 2019, 12:39 [IST]
Other articles published on May 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+