नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है। हर ओर क्रिकेट प्रशंसक बस इसी की चर्चा करते नजर आते हैं। मैदान हो या मैदान के बाहर प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को सपोर्ट करने में पीछे नहीं रहते हैं। वैसे तो हर खिलाड़ी का अपना एक अलग अंदाज है और उसके प्रशंसकों की भी कमीं नहीं है लेकिन जब क्रिकेट के इस खेल में नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है तो शायद और सबकी फैन फॉलोइंग थोड़ी बौनी सी नजर आती है। बात अपने देश की हो या विदेशी धरती की बात हो धोनी का जलवा सिर चढ़ कर बोलता है उनके फैंस उनका सपोर्ट करने में नहीं हिचकते हैं। अभी हाल ही में जब मैदान में धोनी बल्लेबाजी करने जा रहे थे इसी बीच एक प्रशंसक ने आकर उनका पैर छू लिया था। वहीं चेन्नई का मैच देखने के लिए प्रशंसको ने ट्रेन बुक करके चेन्नई से पुणे का सफर तय किया था। धोनी के फैंस के कई ऐसे किस्से हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
Love unparalleled #VIVOIPL #KKRvCSK pic.twitter.com/kektbKnDVw
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2018
जब धोनी के प्रशंसक ने छुए उनके पैरः गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए चेन्नई सुपरकिंग और केकेआर के बीच मुकाबले में एक बार फिर धोनी का जलवा देखने को मिला। जब धोनी मैदान में होते हैं तो उनके प्रशंसकों का धोनी-धोनी की रट लगाना तो आम बात है,लेकिन इस मैच के दौरान धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों से डग अउट में बात कर रहे थे तभी एक फैन ने आकर उनके पैर छू लिए, धोनी इस वाकये से बिल्कुल भी हैरान नहीं हुए और उन्होंने उस प्रशंसक के कंधे पर हाथ रख दिया।हालांकि तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटा लिया। ऐसे में धोनी के साथ मौजूद और खिलाड़ी थोड़ा हैरान जरूर हुए लेकिन धोनी बिल्कुल नार्मल रहे।
गौरतलब हो की इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में केकेआर की टीम ने 4 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और चेन्नई की टीम को यह मुकाबला हरा दिया।