नई दिल्ली। इंटरनेट पुरानी यादों को ताजा करने का भी एक बेहतर माध्यम है। जब कुछ पुरानी बातों को याद करना होता है तो लोग इंटरनेट का सहारा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी तस्वीरें या वीडियो वायरल हो जाते हैं जो कभी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय रहे होते हैं। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है, अक्सर खेल के प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम या फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ी का उत्साहवर्धन या फिर अपने प्यार को जाहिर करने के लिए नए- नए तरीके अपनाते हैं। मैदान में अक्सर दर्शक दीर्घा में बैठे प्रशंसक के हाथ में अपने फेवरेट खिलाड़ी के लिए कुछ लिखे हुए पोस्टर देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर से खूब धमाल मचा रहा है।
दरअसल यह वीडियो है 2005 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच टीवीएस कप टेस्ट मैच के फाइनल मैच का वीडियो है, जो कि बेंगलौर में खेला गया था। इस मैच के दौरान एक महिला प्रशंसक ने अपने हाथ में एक पोस्टर पकड़ रखा था जिसमें लिखा था कि जहीर खान आई लव यू । इसी बीच कैमरे का फ्लैश जब उस पोस्टर पड़ा तो दर्शक चिल्लाने लगे। इसके बाद जब कैमरे का रुख ड्रेसिंग रूम का तरफ किया गया तो युवराज सिंह जहीर खान को इस पोस्टर को लेकर चिढ़ाते नजर आए। इसके बाद भी युवराज सिंह नहीं रुके औऱ उन्होंने जहीर खान का हाथ हवा में लहराते हुए इशारा किया की जहीर तुम्हारा हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद उस लड़की ने जब जहीर को फ्लाइंग किस दिया तो जहीर ने भी उन्हें फ्लाइंग किस दी । यह सारा वाक्या एक वीडियो में कैद हो गया था, जो इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।