Champions Trophy: 'भारत-ऑस्ट्रेलिया खेलेंगे फाइनल, 1 रन से जीता जाएगा मैच'
इंग्लैंड में 1 जून से 18 जून तक चलने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भविष्यवाणी की है। क्लार्क के मुताबिक भारत-ऑस्ट्रेलिया चैंपिंयस ट्रॉफी की प्रमुख दावेदार टीमें हैं और इस टूर्नामेंट का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। क्लार्क के मुताबिक इस मैच का नतीजा बड़ी ही दिलचस्प होगा और ऑस्ट्रेलिया 1 रन से जीतेगा। क्लार्क मे कहा 'मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेले जाने की उम्मीद करता हूं। मुझे उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया ये मैच 1 रन से जीतेगा।' 2007 के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियां सबसे महत्वपूर्ण होगी।
'कहर बरपा सकते हैं जडेजा-अश्विन'
क्लार्क के मुताबिक यदि पिच में स्विंग और सीम है तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का सामना करना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होगा। लेकिन यदि वहां विकेटों में स्पिन है तो भारतीय स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा कहर बरपा सकते हैं। भारतीय टीम की परफॉर्मेंस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में क्लार्क ने कहा कि- 'भारतीय टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का गजब का संतुलन है जो किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।' आपको बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत का आगाज 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होगा। भारत ने पिछली चांपियंस ट्रॉफी (2013) में अपने नाम की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
