Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं कुलदीप यादव, कोहली ने किया इशारा

पाल्लेकलः तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल किए जाने के पूरे संकेत दिए हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं। उनके खेलने की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा- "कुलदीप किसी भी कंडीशन में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह तीसरे टेस्ट में खेलने को उत्सुक भी है।" विराट ने आगे कहा कि कुलदीप अपने पहले टेस्ट में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें अब अपने को प्रूव करने की जरूरत नहीं है।

कोहली ने कहा कि- "हमने शुक्रवार को अभ्यास नहीं किया फिर भी हमें विश्वास है कि हम अंतिम टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।" गौरतलब है कि बारिश के कारण भारतीय टीम शुक्रवार को अभ्यास के लिए मैदान पर नहीं उतर पाई थी। विराट ने कहा कि तीसरे टेस्ट को लेकर टीम में किसी तरह का तनाव नहीं है। पिछले दो टेस्ट मैचों की जीत ने टीम इंडिया के हर सदस्य के विश्वास को बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ेंः- INDvSL Preview: आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच जीत चुकी है। यदि कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम तीसरा मैच भी जीत लेती है तो ये भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 85 साल के इतिहास में पहली बार होगा जब टीम लगातार तीन टेस्ट मैच जीतकर क्लीन स्वीप करेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+