For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कचरा फेंकने वाले शख्स और उसकी मां ने विराट, अनुष्का की लगाई क्लास! बताया लोकप्रियता कमाने का जरिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और करोड़ो दिलों की धड़कन विराट कोहली अक्सर लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं । कभी वह लोगों को शराब न पीकर गाड़ी चलाने की सलाह देते हैं तो कभी फिट रहने के लिए फिटनेस वीडियो अपलोड करते हैं । इस मामले में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी पीछे नहीं हैं। विरुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर लोगों से अपने विचार साझा करते हैं लेकिन हाल ही में विराट ने अनुष्का का एक वीडियो डाला है जिसपर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

कोहली ने अपलोड किया था वीडियो

दरअसल कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उनकी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री सड़क पर कचरा फेंक रहे एक शख्स को नसीहत दे रही थीं। कोहली ने इस वीडियो को अपलोड करते वक्त संदेश दिया थी कि सड़क पर कचरा फेंकने वालों को इसी तरह से सबक सिखाने की जरूरत है। हालांकि यह वीडियो अपलोड होने के साथ ही वायरल हुआ और अनुष्का की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा भी लेकिन इस वीडियो मं कचरा फेकने वेले शख्त और उसकी मां ने सोशल मीडिया के ही जरिए विरुष्का पर निशाना साधते हुए उनपर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह को हथकंडे हासिल करने का इल्जाम लगाया है।

शख्स की मां ने बताया सस्ती लोकप्रियता कमाने का तरीका

कचरा फेंकने वाले शख्स अरहान सिंह की मां गीतंजलि एलिजाबेथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सफाई अभियान के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट हम नहीं कर सकते। विराट और अनुष्का, आप दोनों ने मेरे बेटे के बारे में वीडियो अपलोड करके निजता के बेसिक अधिकार का उल्लंघन किया है। उन्होंने आगे लिखा कि हो सकता है आप दोनों को इस वीडियो के जरिए इस कैंपेन से कुछ पैसे मिले हों या फिर आपने पब्लिसिटी के लिए यह काम किया हो लेकिन एक मां होने के नाते मैं कहुंगी कि इस वीडियो में मेरे बेटे का चेहरा साफ -साफ दिखा के आप दोनों ने मेरे बेटे को शर्मिंदा किया है बल्कि उसकी जिंदगी के लिए खतरा भी पैदा कर दिया है। वो भी एक ऐसी बात के लिए जिसका आपके पास कोई सबूत नहीं है। मुझे अब अपने बेटे की चिंता हो रही है। आपकी हिम्मत कैसे हुई मेरे बेटे की जिंदगी को इस तरह से बदनाम करने की। अगर अपको स्वच्छता की इतनी ही चिंता है तो अपनी लेन की सफाई पर ध्यान दो। अपने फॉलोअर्स को मूर्ख बनाने के लिए वीडियो पोस्ट मत करो।

शख्स ने भी दिया जवाब

कोहली द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो का जवाब देते हुए अरहान ने अपने पोस्ट में एक डिस्कलेमर के साथ अपनी बात शुरू की मेरा इस पोस्ट को लिखने के पीछे किसी तरह की लोकप्रियता कमाने का कोई इरादा नहीं है। वहीं आगे लिखा कि मैं अपनी गलती पर शर्मिंदा हूं लेकिन वह कचरा मेरी गाड़ी से गलती से बाहर निकला है लेकिन जिस तरह से अनुष्का चिल्ला रही थी वो कचरा उससे कम गंदा है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस वजह से विराट ने इसे शूट किया और अपलोड कर दिया। अरहान ने विरुष्का को अपने बातचीत करने के लहजे में शिष्टता लाने की बात भी कही।

Story first published: Monday, June 18, 2018, 10:20 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+