Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तानी संभालते ही क्विंटन डी कॉक ने बनाया खास रिकाॅर्ड, डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका की टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालते ही विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने अपने नाम खास रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है। डी काॅक ने भारत के खिलाफ मोहाली स्टे़डियम में जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 8 चाैकों की मदद से 37 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। इसी के साथ डी काॅक बताैर कप्तानी के डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे अफ्रीकी कप्तान बन गए हैं।

डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
डी काॅक ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाॅफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ा है। प्लेसिस ने जब बताैर कप्तान पहला मैच खेला था तो उन्होंने नाबाद 38 रन बनाए थे, जो 2012 में डरबन में न्यूजीलैंड के खिलाफ निकले थे। वहीं इस मामले में डेविड मिलर आगे हैं। मिलर ने इसी साल 3 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ जब बताैर कप्तान पहला मैच खेला था तो उन्होंने नाबाद 65 रन बनाए थे। यह मैच साउथ अफ्रीका ने 7 रन से जीता था। वहीं दूसरे नंबर पर ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार कप्तानी करते हुए 61 रनों की पारी भी खेली थी।

इसके अलावा डी काॅक साउथ अफ्रीका की टी20 टीम की कप्तानी संभालने वाले 11वें कप्तान भी बन गए हैं। साउथ अफ्रीका ने 2005 से लेकर अबतक 11 खिलाड़ियों को टी20 का कप्तान बनाया है। डी काॅक से पहले ग्रीम स्मिथ, शाॅन पोलाक, जोहान बोथा, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, जस्टिन ओटोंग, फरहान बेहरडिंयन और डेविड मिलर कप्तानी कर चुके हैं। डु प्लेसिस की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम ने 35 मैचों में 22 मैच जीते हैं, जबकि 13 हारे हैं।

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 20:44 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+