टिम साउदी बने कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज, बाकियों का है ये हाल
नई दिल्ली: रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल के शानदार अर्धशतक और 9वें विकेट पर जेमीसन द्वारा टेलर के साथ ने कीवी टीम को एक बार फिर से मैच में दमदार तरीके से वापस ला दिया। भारत को 50 ओवरों में 274 रनों का लक्ष्य देने वाली न्यूजीलैंड ने अपनी गेंदबाजी में भी शानदार शुरुआत की और भारत के शुरुआती तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया जिसमें से भारतीय कप्तान विराट कोहली भी शामिल थे।
पृथ्वी शॉ (24) और मयंक अग्रवाल (3) के जल्द आउट होने के बाद कोहली भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया। कोहली की कीवी पेसर टिम साउदी ने बोल्ड किया और इसके साथ ही साउदी कोहली को सभी फार्मेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए।
कोहली को साउदी ने रिकॉर्ड 9वीं बार आउट किया। इससे पहले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और ग्रीम स्वान ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा 8 बार आउट किया था। वहीं मार्नी मार्केल, नाथन लियोन, एडम जांपा और रवि रामपॉल कोहली को 7 बार आउट कर चुके हैं।
वहीं अगर ODI फार्मेट की बात करें तो इसमें साउदी और रामपॉल दोनों ने कोहली को 6-6 बार सबसे ज्यादा आउट किया है। एडम जांपा ने कोहली को वनडे में 5 बार आउट किया है।
विश्व कप 2019 के बाद से ही विराट कोहली के बल्ले से उस लय से रन नहीं निकले हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। खासकर कोहली का कन्वर्जन रेट काफी खराब रहा है जो हैरानी का विषय है। ऐसे में टी20 विश्व कप से पहले कोहली और बुमराह जैसे प्रीमियम खिलाड़ियों की फार्म सुनिश्चित करना भारत के लिए पहली प्राथमिकता होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
