Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ष 2015 में नंबर 15 से पहले स्थान पर पहुंचने वाले आर अश्विन

नई दिल्ली। आईसीसी की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तो भारत के आर अश्विन वर्ष 2015 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

अश्विन ने अपने कैरियर में पहली बार आईसीसी की रैंकिंग में नंबर 1 स्पॉट हासिल किया। यहां एक दिलचस्प बात यह है कि अश्विन और डेल स्टेन के बीच भारत में सीरीज शुरु होने से पहले चार अंकों का अंतर था लेकिन साल का अंत होने तक अश्विन चार अंको से आगे रहे।

टेस्ट में नंबर 1 स्थान पाने वाले अश्विन बिशन सिंह बेदी के बाद पहले गेंदबाज है। बिशन सिंह बेदी 1973 में आईसीसी की नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंचे थे।

गौरतलब है कि कपिल देव, बी चंद्रशेखर औऱ अनिल कुंबले भी अपने कैरियर के शिखर में दूसरे ही स्थान पर पहुंच सके थे। वर्ष 2015 में अश्विन ने 62 टेस्ट विकेट 9 टेस्ट मैच में अपने नाम किये। इस वर्ष की शुरुआत में अश्विन की रैंकिंग 15वीं थी। लेकिन इस वर्ष उन्होंने लगातार जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 15 स्थान की छलांग लगायी।

इससे पहले वर्ष 2005 में शेन वार्न, इसके बाद वर्ष 2006, 2007 और 2008 में मुथैया मुरलीधरन ने लगातार तीन बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।

जबकि वर्ष 2009 से 20013 तक डेल स्टेन लगातार नंबर एक गेंदबाज की सूचि में काबिज रहे। वहीं पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचने वाले अश्विन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि के लिए अपने कप्तान विराट कोहली, टीम मैनेजमेंट, साथी खिलाड़ियों और बीसीसीआई का बहुत शुक्रगुजार हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+