Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सूखे से निपटने में महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे सचिन तेंदुलकर

मुंबई। जिस तरह से पूरे महाराष्ट्र में सूखे की वजह से किसानों आत्महत्या कर रहे हैं और फसलें तबाह हो रही है उसे देखते हुए क्रिकेटर, अभिनेता सहित हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी सूखे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं।

क्रिकेट से ज्यादा मुश्किल है कैमरा फेस करना: सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने पेप्सी कंपनी के साथ मिलकर सूखा से निपटने के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र में महाराष्ट्र सरकारी की मदद करेंगे। इस बाबत सचिन तेंदुलकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बैठक करके इस पर चर्चा की।

सचिन से मुलाकात के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। ट्वीट करके फड़नवीस ने बताया कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से मिलकर काफी खुशी हुई है, सचिन और पेप्सी मराठवाड़ा में सूखा से निपटने के लिए योजना बना रहे हैं।

आपको बता दें कि मराठवाड़ा में कई जगहों पर सूखा पड़ा है। औरंगाबाद, परभनी, बीड़, नांदेड़ और उस्मानाबाद ऐसी मुख्य जगहें हैं जहां के सात प्रमुख बांध पूरी तरह से सूख गये हैं। सचिन के अलावा बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान, अक्षय कुमार नाना पाटेकर बड़े पैमाने पर लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं। नाना पाटेकर लंबे समय से किसानों की मदद कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+