
डटकर कर रहा है गेंदों का सामना
दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छोटा सा बच्चा एक क्लास बैटसमैन की तरह गेंदों का सामना कर रहा है। उसके खेलने का अंदाज कुछ हद तक कोहली जैसा भी दिखा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये बच्चा एक कमरे के दरवाजे से थोड़ा बाहर होकर बल्लेबाजी कर रहा है।

कोहली ने मांगी जानकारी
इस वीडियो को शेयर करते हुए पीटरसन ने कोहली से एक राय मांगी। पीटरसन ने वीडियो कोहली को टैग करते हुए पूछा, ''विराट कोहली आप इसे अपनी टीम में शामिल कीजिए, क्या आप इसे शामिल करेंगे।'' इस बच्चे की बैटिंग देख कोहली हैरान रह गए और उन्होंने इसकी जानकारी मांगी। इस पर विराट कोहली ने भी पिटरसन को जवाब देते हुए लिखा, ''ये कहां से है, बिल्कुल ही अविश्वसनीय।''
|
कैलिस भी हैरान
इस छोटे बच्चे की बैटिंग देख सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस भी हैरान हैं। उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'सीरियस टैलेंट जो अभी डायपर से भी बाहर नहीं निकला है।' इस बच्चे का यह वीडियो इसी साल नवंबर में भी काफी वायरल हुआ था जब इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इसे शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications
