Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के रिकॉर्ड से लारा खुश

मेलबॉर्न, 22 अक्‍तूबर: सचिन तेंदुल्‍कर द्वारा टेस्‍ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकार्ड तोड़ने पर वेस्‍ट इंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज व पूर्व कप्‍तान ब्रायन लारा ने खुशी जताई है। लारा ने कहा क‍ि सचिन तेंदुल्‍कर ही विश्‍व में एक मात्र ऐसे बल्‍लेबाज हैं, जो उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। हालांकि लारा ने यह भी कहा है कि अब सचिन का रिकार्ड यदि कोई तोड़ सकता है तो वो ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान रिकी पॉन्टिंग हैं।

ऑस्‍ट्रेलियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍पोर्ट्स के दौरे पर आये लारा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मुझे इसमें पूरा विश्‍वास था कि कोई न कोई मेरा 11,953 रनों का रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। हां यह भी है कि सचिन तेंदुल्‍कर ही हैं, जो मेरा यह रिकार्ड तोड़ सकते थे।'

लारा ने कहा, 'मैनें जब एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ा था, तो कहा था कि यह वो रिकार्ड है, जो हमेशा सराहा जाएगा। सुनील गवास्‍कर और एलन बॉर्डर के बाद मैं आया और अब सचिन। इसकी मुझे बहुत खुशी है।'

ब्रायन लारा ने अगले खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग की सराहना करते हुए कहा कि उनके करियर के अभी करीब 20 से 30 टेस्‍ट मैच खेलने बाकी हैं। पॉन्टिंग पहले ही दस हजार रन पार कर चुके हैं, इसलिए वो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

ताजा खबरें आपके मोबाइल पर बिल्कुल फ्री

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+