For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: एक युवक ने अंगूठी पहनाकर लड़की को किया प्रपोज, खिलाड़ियों ने भी बजाई ताली, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार को खेला गया, यह मुकाबला इंग्लैंड ने जीत कर 3 मैचों की सीरीज में मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया है और अगला मुकाबला दोनो टीमें सीरीज जीतने के लिए खेला जाएगा। हालांकि यह मुकाबला जीत हार से ज्यादा एक और कारण से चर्चा में आ गया है। दरअसल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शनिवार को जब भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी दूसरा वनडे मैच जीतने के लिए मशक्कत कर रहे थे। उसी दौरान स्टेडियम में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। यहां एक शख्स ने मैच के दौरान एक लड़की को प्रपोज कर दिया। स्क्रीन पर युवक के प्रपोजल के बाद कुछ देर तक 'डिसीजन पेंडिंग' लिखा रहा, इसके बाद प्रेमिका के हां कहते ही युवक ने उसे अंगूठी पहना दी। हालांकि इसके बाद लड़की ने भी अपनी रजामंदी दिखाई तो उस युवक ने अंगूठी पहना दी।

हुआ कुछ यूंः दरअसल इस मुकाबले के दौरान यह दृश्य देखकर कुछ समय के लिए सभी की नजरें वहीं थमी रह गई। इसे देखकर मैदान में बैठे दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।वहीं इंग्लैंड और भारतीय खिलाड़ी भी खेल रोककर इस कपल के खास लम्हे के गवाह बने. इस दौरान टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल तालियां बजाते दिखे। लॉर्ड्स पर शादी का ये प्रपोजल सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने इस अपनी राय भी दी।

Story first published: Monday, July 16, 2018, 9:11 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+