नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिये दौरा पर टीम का में शामिल रविंद्र जडेजा टीम में रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में अहम रोल निभा सकते हैं। इसी बीच जडेजा समय निकालकर अपने बेस्ट दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। बीसीसीआई ने जडेजा की एक वीडियो शेयर की है। इसमें जडेजा साउथ ऑस्ट्रेलिया के एक फार्म हाउस का दौरा कर रहे हैं।
जडेजा फार्म हाउस पर घोड़ों के साथ नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा- जड्डू के बेस्ट फ्रैंड्स से मुलाकात कीजिए- घोड़ें। बीसीसीआई ने इस दौरान जडेजा के घोड़ा प्रेम के बारे में भी बात की। वीडियो में जडेजा कई घोड़ों के बीच हैं और उनको सहला रहे हैं। वीडियो में दिख रहे घोड़े शानदार हैं।
SPECIAL: Meet Jaddu's best friends - Horses 🐎🐎
— BCCI (@BCCI) December 12, 2018
Of love for horses, tattoos and making most of his time off the field - @imjadeja says it all - by @28anand
Full video ▶️▶️https://t.co/axmKkw6jL0 #AUSvIND pic.twitter.com/VrjRFc7S0x
गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट के लिए रविचंद्रन अश्विन पेट में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए हैं और भारत ने अंतिम 13 सदस्यी टीम में रवींद्र जडेजा को भी शामिल किया है। अब जडेजा को पर्थ में मौका मिलेगा या नहीं यह पिच के मिजाज पर निर्भर करेगा। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने 31 रनों से जीत लिया था। भारत के लिए 185 टेस्ट विकेट और 1,395 रन बनाने वाले जडेजा के लिए यह विदेशी धरती पर बढ़िया प्रदर्शन करने का एक सुनहरा मौका होगा।