नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को धमकी देने वाला 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस व्यक्ति को कोलकाता पुलिस ने बुधवार (25 नवंबर) को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बुधवार को कहा कि 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को धमकी दी थी।
एक अधिकारी ने कहा कि हसीन जहान द्वारा दायर एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, आदमी को कैनिंग स्टेशन रोड इलाके से पिछले दो महीनों में कई धमकी-कॉल करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसने हसीन जहां से पैसे की मांग भी की थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हुसैन के घर पर काम करने वाली महिला के बेटे ने पहले फोन करना शुरू किया। वह पैसे मांग रहा था। उसने पैसे नहीं देने पर अश्लील बेवसाइट पर हसीन की पर्सनल फोटो और मोबाइल नंबर वायरल करने की धमकी दी थी। उसने हसीन को गालियां भी दी थीं। हालांकि हुसैन ने शुरू में फोन कॉल्स को नजरअंदाज किया। लेकिन जब यह ज्यादा हुआ, तो उसने 22 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई।'' पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी को मंगलवार (24 नवंबर) की रात उस जगह से दो नंबर स्कैन करके गिरफ्तार किया, जहां से कॉल आ रही थी। केस दर्ज हो चुका है। हम महिला की तलाश कर रहे हैं। "
बता दें कि हसीन जहां शमी से अलग रहती हैं। उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे, हालांकि शमी पर आरोप साबित नहीं हो सके।