
महज चार घंटों तक रहा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने शुक्रवार के खेले गए मुकाबले में 62 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, उन्होंने इस सुरेश रैना के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर यह अपने नाम किया था। लेकिन महज चार घंटे के बाद सुरेश रैना ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, आरसीबी के मैच के बाद दूसरे मैच में रैना ने 35 रनों की नाबाद पारी खेलकर एक बार फिर से कोहली को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रैना के नाम सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड
सुरेश रैना के नाम 150 आईपीएल मैचों के दौरान 4206 रन बनाने का रिकॉर्ड है और वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में जहां रैना पहले नंबर पर हैं तो विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं। गौरतलब है कि कंधे की चोट से जूझ रहे विराट कोहली शुरुआत के तीन मैचों में नहीं खेल सके थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने वापसी करते हुए 62 रनों की पारी खेली, हालांकि उनकी यह पारी उनकी टीम को हार से नहीं बचा सकी।

कोहली के पास फिर से मौका
मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने 47 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने पांच चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली के नाम 140 आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने कुल 4172 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि आज आरसीबी का मुकाबला पुणे सुपरजायंट्स के साथ है, ऐसे में एक बार फिर से विराट कोहली के पास यह मौका होगा कि वह आईपीएल में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर सके।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
सुरेश रैना- 4206
विराट कोहली- 4172
रोहित शर्मा- 3883
गौतम गंभीर- 3816
डेविड वॉर्नर- 3538
रॉबिन उथप्पा- 3488
क्रिस गेल- 3486
एबी डिविलयर्स- 3365
एमएस धोनी- 3303
शिखर धवन- 3202


Click it and Unblock the Notifications