Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने हार्दिक पांड्या संग रैंप पर बिखेरे जलवे, वायरल हुई तस्वीर

Hardik Pandya walks the ramp at Lakme Fashion Week | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों छुट्टियों पर हैं। विंडीज दाैरे में शामिल नहीं हुए पांड्या खाली समय में भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने से नहीं चूक रहे हैं। पांड्या की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वह माॅडलिंग करते हुए नजर आए। उनके साथ बॉलीवुड ऐक्ट्रेस लीजा हेडेन भी लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंप वॉक करते नजर आईं। तस्वीर में लीजा हेडन महरुन रेड कलर के बहुत ही खूबसूरत गाउन पहने दिखाई दे रहीं हैं।

हार्दिक डिजायनर अमित अग्रवाल के लिए शो स्टॉपर थे और उनके साथ लीजा हेडन भी अमित अग्रवाल के लिए शो स्टॉपर थीं। कॉफी विद करण विवाद के बाद से हार्दिक पांड्या पब्लिक इवेंट में कम ही हिस्सा लेते हैं। पांड्या ने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो और वीडियो शेयर किया है। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, 'नया अनुभव, लेकिन मजा आया' हार्दिक की ड्रेस बिल्कुल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के पहनावे जैसी लग रही थी।

अमित अग्रवाल के कलेक्शन के लिए हार्दिक के अलावा उनके भाई कुणाल पांड्या भी रैंप पर वॉक करते दिखे। हार्दिक ने मरून कलर का शाइनी ओवरकोट पहन रखा था जिसे उन्होंने मैचिंग कलर के कॉटन पैंट्स और शाइनी शूज के साथ टीमअप कर पहना था।

बता दें कि क्रुणाल को विंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों में जगह दी गई थी। इस दाैरान उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। वहीं पाड्या विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आराम पर हैं। अब सितंबर में साउथ अफ्रीका भारत दाैरे पर 3 टी20 व 3 ही टेस्ट सीरीज खेलने आएगी जहां हार्दिक का खेलना तय है।

Story first published: Thursday, August 22, 2019, 14:04 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+