A surprise visitor to training this morning... 🐍 pic.twitter.com/ETdHFMuQ2x
— England Cricket (@englandcricket) October 15, 2018
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस सांप का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो का कैप्शन है, 'आज की सुबह की ट्रेनिंग में बिन बुलाया मेहमान। इस वीडियो में दो लोग पाइप से बुरी तरह उलझे सांप को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो करीब 12 सेकंड का है. दूसरी ओर आसपास से गुजरने वाले और स्टाफ इस सांप के फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, इसका श्रीलंका में पांच वनडे, तीन टेस्ट और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का कार्यक्रम है।
बता दें कि इस सीरीज में दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम पर हुआ सीरीज का पहला मैच बारिश से कारण धुल गया था। लगातार बारिश के कारण अम्पायरों को खेल रद्द करना पड़ा था। दूसरा मैच में भी बारिश से प्रभावित रहा था। मेहमान इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 31 रन (डकवर्थ-लुईस नियम) से जीता था।
ये भी पढ़ें- आईसीसी रैंकिंगः पृथ्वी शॉ-पंत ने यहां भी मचाया धमाल, उमेश यादव को भी हुआ फायदा