
सचिन से आगे विराट:
सचिन तेंदुलकर ने 259 वन-डे पारियों में 10000 पूरे किए थे, जबकि कोहली ने अब तक खेली 204 पारियों में 9,919 रन बनाए हैं। कोहली ने 36 सेंचुरी और 48 हाफ सेंचुरी की मदद से ये रन बनाए हैं।वह सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

205वीं पारी में ये रिकॉर्ड:
कोहली ने एक हजार रन बनाने के लिए 24, दो हजार के लिए 53, तीन हजार के लिए 75, चार हजार के लिए 93, पांच हजार के लिए 114 , छह हजार के लिए 136, सात हजार के लिए 161, आठसहजार के लिए 175, नौ हजार के लिए 194 और 10 हजार के लिए 205 पारियां खेली हैं।इतना ही नहीं वो यह मुकाम हासिल करने वाले (उम्र के हिसाब से) दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। तेंदुलकर ने सबसे कम उम्र (27 साल 341 दिन में हासिल किया था यह मुकाम वहीं विराट ने 29 साल 353 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम जोड़कर इसे सुशोभित किया है। विश्व क्रिकेट में वो सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये है खास कनेक्शन:
वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से अब तक पांच भारतीय बल्लेबाजों ने 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ है। विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, और राहुल द्रविड़ ने यह कारनामा किया है। खास कनेक्शन यह है कि सभी ने अपने जन्मदिन से एक महीने पहले या बाद में 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ है। विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को होता है और उन्होंने 24 अक्टूबर को 10 हजार का आंकड़ा छुआ है। सचिन ने यह आंकड़ा 31 मार्च को हासिल किया और उनका जन्मदिन 24 अप्रैल होता है। सौरव गांगुली ने 10 हजार रन तीन अगस्त को पूरा किया और उनका जन्मदिन 8 जुलाई को होता है। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोना का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है और उन्होंने यह आंकड़ा 14 जुलाई को छुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
